FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पास होने पर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

पत्रकार सुरक्षा कानून अन्य राज्यों के लिए बनेगा नजीर: पत्रकार संघ

रायपुर:  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभ में पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित होने पर प्रदेश के बड़ी संख्या में पत्रकार हर्षोल्लास के साथ आज विधानसभा पहुंचे और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 विधानसभा में पारित हो चुका है। छत्तीसगढ़ पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धनहानि के साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है। ऐसे सभी पत्रकारों को चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हों, चाहे प्रिंट मीडिया के हों, चाहे पोर्टल के हों पत्रकार सुरक्षा कानून के माध्यम से सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने राज्य के सभी मीडिया कर्मियों को पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में पूरी तत्परता एवं निस्पक्षता से काम करने वाले पत्रकारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह कानून लाया गया है। राज्य से आए सभी पत्रकारों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए जनसंपर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि पत्रकारों के आर्थिक स्वावलंबन एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नीति एवं नियम बनाए गए है। शासन की पहल पर पत्रकारों के लिए अधिमान्यता का विस्तार किया गया है ताकि स्थानीय पत्रकारों को भी प्रोत्साहन मिल सकें।

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते श्री मोहन तिवारी ने बताया मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक के पारित होने से अब पत्रकारों में भय कम होगा और वे स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे और आगे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकारों के सुरक्षा के लिए अनूठी पहल है। यह कानून अन्य राज्यों के लिए भी नजीर बनेगा।

इस अवसर पर राज्यभर से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के श्री बाबूलाल शर्मा, श्री यशवंत धोटे, श्री प्रवीण सिंह, श्री मोहन तिवारी, श्री सौरभ परिहार, श्री गौरव शर्मा
श्री रूपेश गुप्ता, श्री अभिषेक शुक्ल, सुश्री ममता लांजेवार, श्री अनिल द्विवेदी, श्री नदीम मेमन, श्री अमर सरदाना, श्री विक्की पंजवानी, श्री अमित बाघ, श्री आर. के गांधी, सहित वरिष्ठ पत्रकार तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *