FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

पत्नी को निर्वस्त्र करके मार डाला:खाना नहीं बना था, तो लोहे की रॉड से की पिटाई, बेटी ने पिता की हैवानियत पुलिस को बताई

जशपुर जिले के ग्राम पुरंगा में खाना नहीं बनने की बात पर पति ने पत्नी को निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीट दिया। आरोपी ने पहले तो पत्नी के कपड़ों को फाड़कर उसे निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से उसे जमकर पीटा। पूरे शरीर को मार-मारकर घायल कर दिया। बाद में पत्नी की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पुरंगा का रहने वाला सत्यप्रकाश कोरवा किसी शादी में गया हुआ था। गुरुवार की शाम वह घर लौटा था। उसने अपनी पत्नी चंद्रमुनी कोरवा से खाना मांगा, तो उसने बताया कि पड़ोस में शादी है, तो वहां से भोजन का न्योता है, इसलिए अभी उसने खाना नहीं बनाया है। इसी बात पर पति भड़क गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। उसने अपनी पत्नी को निर्वस्त्र किया, फिर लोहे की रॉड से मारने लगा।

शोरगुल सुनकर रात के 9 बजे के आसपास गांववाले भी सत्यप्रकाश के घर पहुंचे और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन शराब के नशे में चूर आरोपी ने ग्रामीणों के साथ गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद भी वो अपनी पत्नी को पीटता रहा, जमीन पर घसीटता रहा। महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। बाद में महिला चंद्रमुनी बेहोश हाे गई। इसके बाद भी पति ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और ऐसे ही छोड़ दिया।

शुक्रवार तड़के चंद्रमुनी को होश आया, तो उसने नहाने की इच्छा जताई। इस पर पति ने उसे घर के आंगन में नहलाया। इसके बाद बगल के कमरे में सो रही अपनी मां को जगाया और कहा कि बहू का हाथ-पैर अकड़ रहा है, थोड़ा तेल लगा दो। इस पर सुबह 5 बजे के आसपास सास ने अपनी बहू को तेल लगाकर मालिश भी की। तेल मालिश करते समय महिला ने अपनी सास से पीने के लिए पानी मांगा। उसकी सास जब तक पानी का ग्लास लेकर आती, उसकी मौत हो गई।

इधर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के तबीयत खराब होने की बात घरवालों को बताई। हालांकि उसकी बेटी ने अपने पिता को मां के साथ बेरहमी से मारपीट करते देखा था, साथ ही तड़के नहलाते भी देखा था, इसलिए उसे पता था कि पिता ने मां की हत्या कर दी है। वहीं शुक्रवार की सुबह कोरवा समाज के लोग व सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। सभी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इनमें से ही किसी गांववाले ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का जायजा लिया। शव पर बुरी तरह से मारे जाने के निशान थे। मृतका की बेटी ने पिता के खिलाफ बयान देते हुए हैवानियत की पूरी कहानी बताई। वहीं गांववालों ने भी पूछताछ में पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बगीचा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार, एएसआई नीता कुर्रे ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल से सबूत जुटाए और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी ने बताया कि वो 3-4 दिनों से ठीक से खाना नहीं खाया था। उसे बहुत भूख लगी थी, इसलिए पत्नी ने जब भोजन नहीं बनाने की बात कही, तो वह गुस्से में आ गया और उसकी पिटाई कर दी। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की 3-4 घंटों तक पिटाई की। बगीचा थाना प्रभारी प्रदीप सिदार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब और गांजे का नशा करने का आदी है। घर के आंगन में आरोपी ने कपड़ों से छिपाकर गांजे का पौधा भी लगाकर रखा था। इसे नष्ट करने का निर्देश दिया गया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *