Chhattisgarh

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुआ मोर बूथ-मोर अभियान, लोरमी विधानसभा के तीन मंडलों में डिप्टी CM साव ने 300 से अधिक नए भाजपा सदस्य बनाए

लोरमी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी में कहा कि, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा सदस्यता अभियान को नई ऊर्जा मिली। “मोर बूथ-मोर अभियान” के अंतर्गत लोरमी विधानसभा के तीन मंडल देवरहट मंडल के मसनी मसना, गोंडखाम्ही के साल्हेघोरी और लोरमी मंडल के तुलसाघाट में 300 से अधिक नए सदस्य बनाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सभी मंडल के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साव ने कहा कि, पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। लोग खुद सदस्य बनकर भाजपा संगठन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि, भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *