FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नारी शक्ति पंहुची कुसमुंडा गौ सेवा धाम, गायों के लिए दूध और चारा की व्यवस्था की, गौ सेवकों का भी किया सम्मान…..

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में गौ सेवकों द्वारा बीते ७ – ८ वर्षों से गाय माताओं को सेवा को जा रही हैं, सड़क दुर्घटना में घायल या जख्मी गाय हो, बीमार हो, गहरे तालाब या कुवेँ में गिरी हो,सैकड़ों फिट नीचे गहरे खदान में फंसी हो उनका रेस्क्यू कर करने का काम करती हैं,इसके अलावा किसी कारणवश किसी गाय की अकस्मात मृत्यु हो जाने पर रिहायशी इलाकों से दूर गहरा गड्ढा खोदकर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाता है। गौ सेवकों द्वारा आदर्श नगर में एक गौ सेवा धाम का भी निर्माण कराया गया है जहां पर काफी संख्या में गायों को रखकर उनकी देखभाल और सेवा कार्य किया जाता है। गौ माताओं की सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर चुके युवाओं का क्षेत्र की महिला मंडल नारी शक्ति ने गौ सेवा धाम पंहुच कर गौ सेवकों का सम्मान किया। इसके अलावा बिन मां के पल रहें छोटे छोटे गायों को दूध पिलाने के साथ गायों के लिए चारें की व्यवस्था भी की। गौ सेवकों ने सभी महिला सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए आभार व धन्यवाद प्रेषित किया। महिला मंडल की सदस्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने इस अवसर पर कहा की गाय की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है जो गाय की श्रद्धा भाव से सेवा करता है उसे सभी कुछ प्राप्त हो जाता है, जो हम मंदिरों व तीर्थों में जाकर पूजन करते हैं वह सारे देवता समूह गौमाता में विराजमान है,इस वजह से हम गायों की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर नारी शक्ति महिला मंडल की मीनाक्षी शर्मा, रेखा शर्मा, ज्योति शर्मा, ममता शर्मा, निक्की कौर, इंदरजीत कौर, नेहा अग्रवाल, आयुषी महंत, शारदा जयसवाल, पुष्पा पाल, रानी मोर, सरिता अग्रवाल, प्रमिला, वंदना यादव, माहिया अग्रवाल, बलविंदर जोशी, अन्नू, कुसुम सिंह, चमेली महंत, रानी केवट, विशाखा केवट,मंजू मेहता शामिल रही।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *