FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नाबालिग बेटी से किया रेप:काम पर गई थी मां, घर पर सोती बेटी को देख बिगड़ी नीयत, बेटे को खेलने भेजा फिर किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। जब बेटी ने मां को पूरी सच्चाई बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मां सीधे थाने पहुंची और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जामुल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ रही है।

26 मार्च को एक महिला रोती बिलखती अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि वो रोजी मजदूरी करती है। उसकी एक 13 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। पति आदतन शराबी है और काम पर भी नहीं जाता है। 25 मार्च को वो काम पर गई हुई थी।

दोपहर के समय पिता नशे में घर पहुंचा। बेटी घर पर सो रही थी। उसे देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अपने बेटे को बाहर खेलने भेज दिया था। इसके बाद लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। फिर धमकी दी कि वो अगर किसी को कुछ बताएगी तो वो उसे जान से मार देगा।

मां जब शाम को काम से घर लौटी तो पिता घर से गायब था। बेटी डरी सहमी बैठी हुई थी। मां ने उसे देखकर प्यार से पूछा तो वो बिलख-बिलख कर रोने लगी। मां घबरा गई। उसने उसे दिलासा दिया और पूछा। फिर उसने जो सच्चाई बताई तो मां के होश उड़ गए। इसके बाद अगले दिन 26 मार्च को वो जामुल थाने पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *