नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त कार्यवाही..

सुरक्षा बल ने किया नक्सली स्मारक ध्वस्त..

नारायणपुर inn24 ( रविंद्र दास )पुलिस अधीक्षक, पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व एवं अति. पुलिस अधीक्षक निखील राखेचा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कडेमेटा कैम्प से डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु साल्हेपाल, भटबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। थाना छोटेडोगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भटबेड़ा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था, जिसे आज सुरक्षा बलों द्वारा उक्त नक्सली स्मारक को आग लगाकर नष्ट किया गया है। उक्त कार्यवाही डी.आर.जी., बस्तर फाईटर एवं आई.टी.बी.पी. की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया है। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल टीम सुरक्षित एवं खैरियत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *