FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

नई भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने बस्तर जिले के हज़ारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर रवाना

 

जगदलपुर inn24 ( रविंद्र दास)  प्रदेश की नई भाजपा सरकार के होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने बस्तर जिले से हजारों कार्यकर्ता राजधानी रायपुर रवाना हुये। भाजपा जिला कार्यालय से वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी का ध्वज लहरा कर बस व वाहनों को रवाना किया। शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखने को मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी छत्तीसगढ़ में नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बस्तर जिले से कार्यकर्ताओं को राजधानी रायपुर भेजने प्रत्येक मण्डल में बस सहित वाहनों की व्यवस्था बडे़ स्तर पर की गयी है।
भाजपा जिला कार्यालय से देर शाम तक राजधानी रायपुर के लिये कार्यकर्ताओं की रवानगी होती रही। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विद्या शरण तिवारी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व कर्मठ प्रयास से भाजपा की विजय का परचम समूचे छत्तीसगढ़ में लहराया है। जिले से हज़ारों कार्यकर्ता भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के प्रत्यक्ष गवाह बनने राजधानी जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की रवानगी के दौरान वेदप्रकाश पाण्डेय,आर्येन्द्र सिंह आर्य,प्रदीप देवांगन, आलोक अवस्थी,श्रीपाल जैन, रिंकू पाण्डेय, गोविन्द ईनाणी,राजपाल कसेर, प्रकाश झा,पुरषोत्तम जोशी, उदय दुबे आदि मौजूद थे।

 

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *