धान कूटने वाली मशीन की चपेट में आई महिला, सिर हुआ धड़ से अलग

घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी केंद टोली गांव में शुक्रवार को अहले सुबह करीब 8 बजे धान कुटवाने के दौरान मशीन की चपेट में आने से पति के सामने ही महिला किसान 40 वर्षीय नैहरी देवी का सिर धड़ से अलग हो गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नैहरी की मौत के बाद मौके पर कोहराम मच गया। उसका पति बिलख-बिलख कर रोने लगा। फिर देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। लोगो ने पति को सहारा देकर ढांढस बंधाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानेदार अमित कुमार चौधरी व एसआई अभिषेक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली।

बताया जाता है कि नैहरी देवी व उसका पति रामलाल भगत पेशे से किसान है। दोनों पति पत्नी अपने खेत में धान का पैदावार कर घर में रखी हुई थी। उसी धान को मिसाने के लिए दोनों ने गांव से धान मिसने वाले को बुलाया था।

मशीन भाड़े पर मंगाया था

इस संबंध में थानेदार अमित कुमार चौधरी से पूछने पर उन्होंने कहा पति रामलाल भगत व पत्नी नैहरी दोनों ने धान कूटने के लिए मशीन भाड़े पर मंगाया था। दोनों मिलकर धान कुटवाना प्रारंभ किये ही थे कि इसी दौरान नैहरी का दुपट्टा मशीन के चक्की में फंस गया और वह पूरी तरह से मशीन की चपेट में आ गई। जिससे उसका सर धड़ से अलग हो गया। और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस पूरे मामले को लेकर पति के बयान पर यूडी का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *