
दुर्घटना/ तेज रफ्तार बोलरो वाहन चालक ने गर्भवती गाय को टक्कर मारते हुए घर में घुसाया गाड़ी… गाय की मौके पर मौत, लोगो में आक्रोश, कुसमुंडा क्षेत्र की घटना…
कुसमुंडा से मनीष महंत की ग्राउंड रिपोर्ट
कोरबा – जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरमपुर नराईबोध मुख्य मार्ग पर आज बुधवार की देर शाम लगभग ८ बजे एक शराबी बोलेरों वाहन ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे चल रही गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मारते हुए एक घर में वाहन को घुसा दिया। इस हादसे में गाय की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया हैं। देखें घटनास्थल की वीडियो….
मौके पर चश्मदीदो के मुताबिक वाहन चालक शराब पिया हुआ था और बेहद तेजी से वाहन चला रहा था, गर्भवती गाय को ठोकर मारते हुए वाहन घर में जा घुसा जिससे घर की दीवार ढह गई। गनीमत यह रही की घर में कोई नही था,अन्यथा वे भी वाहन की चपेट में आ सकते थे।आपको बता दें यह हादसा इतना भयानक था की बोलेरो वाहन चालक सड़क पर भी किसी व्यक्ति को अपने वाहन की चपेट में ले सकता था। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची, वाहन की जप्ती कार्यवाही की जा रही है।