FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने मनाया अपना स्थापना दिवस .. वरिष्ठों का सम्मान कर मनाया स्थापना दिवस  प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं ने किया धवजारोहण  वरिष्ठों को सम्मानित कर कार्यकर्ता हुये गौरवान्वित..

 

रविन्द् दास

जगदलपुर inn24..भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस आज जिले में भाजपा ने हर्षोल्लास व गरिमामयी रूप से मनाया | भाजपा जिला कार्यालय सहित प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं धवजारोहण किया और एक दूसरे को शुभकामनायें प्रेषित कर मुंह मीठा कराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना | स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह का भी आयोजन गया व उनकी सेवा समर्पण भाव का स्मरण कर शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर वरिष्ठों को सम्मानित किया गया |

गरिमामयी सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठों ने अपना संस्मरण कार्यकर्ताओं के मध्य साझा किया और पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने सलाह व आशीर्वाद भी दिया | सम्मान समारोह में भाजपा के वरिष्ठों में विजय तिवारी,राधेकृष्ण पाण्डेय, रविन्द्र दास, महेन्द्र कांत सांघाणी, अश्विन सरडे, प्रेम थवानी,अनिल पाण्डेय, गौरीशंकर साव, दंतेश्वर राव नायडू, मनीषा तिवारी, अप्पल नायडू, राधेश्याम वर्मा, पीलादास नेताम, कंवर लाल को सम्मानित किया गया | भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठों का सम्मान कर हम सभी कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं | हमारे वरिष्ठों की कड़ी तपस्या व अथक परिश्रम समर्पण से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और केन्द्र में भाजपा की सरकार है | कार्यक्रम को पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, शिवनारायण पाण्डेय ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने किया व महामंत्री रामाश्रय सिंह ने आभार माना |

 

आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व संभागीय संगठन मंत्री विधान चंन्द्र कर, किरणदेव,श्रीनिवास राव मद्दी,डा.सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, कमल चंद्र भंजदेव, विद्याशरण तिवारी,समुंदसाय कच्छ, सुधीर पाण्डेय,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा,गोदावरी साहू, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, बाबुल नाग,दीप्ति पाण्डेय, सुधा मिश्रा, संजय पाण्डेय, राजेन्द्र बाजपेयी,आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता,आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,शैलेन्द्र भदौरिया,संग्राम सिंह राणा,मनीष पारेख,अविनाश श्रीवास्तव,बृजेश भदौरिया,राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, नरेन्द्र पाणिग्रही,संजय विश्वकर्मा,राजेश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक,मनोज पटेल, प्रकाश झा,सुरेश कश्यप,लक्ष्मी कश्यप, गीता नाग, प्रमीला कपूर, बिजली बैद्य, ममता राणा, अलका सेंगर, किरण सेन, डाकेश्वरी पाण्डेय,राजा यादव,आशु आचार्य,रवि कश्यप, केतन महानंदी,पुरषोत्तम जोशी,श्रीश मिश्रा,अनिमेष चौहान आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद थे..

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *