दीपक बैज स्पष्ट करें वे बस्तर में धर्मांतरण का समर्थन करते हैं ? या नहीं . बसंत पांडा

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास) उड़िसा बीजेपी के सांसद बसंत कुमार पांडा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पर जमकर हमला बोला, सांसद पांडा ने कहा कि विगत दिनों पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज मीडिया के मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल पूछा था उसके जवाब में दीपक बैज ने जो उत्तर दिया वह उनकी मानसिकता का प्रदर्शन करता है ।उन्होंने दीपक बैज के उस बयान का उल्लेख किया जिसमें पीसीसी अध्यक्ष ने कहा था कि सरगुजा में तो बीजेपी ईसाइयों से प्रेम करती है तो बस्तर में क्यों नफरत करती है, पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती है और इसलिए उत्तरपूर्व में 85% ईसाई आबादी होने के बाद भी आपार बहुमत प्रदान किया , जिससे पता चलता है कि बीजेपी से ईसाई समुदाय प्रेम करता है ।
हम स्वेच्छा से धर्मांतरण के विरोधी नहीं परंतु धर्मांतरण की आड़ में राष्ट्रांतरण के विरोधी हैं क्योंकि कांग्रेस की नीतियां शुरू से ही विभाजनकारी रही है इसलिए वो प्रलोभन और अन्य तरीकों से बस्तर में धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जो भी योजना लाती है वो किसी समुदाय या धर्म विशेष के लिए नहीं अपितु सभी धर्मों और समुदाय के लोगों को इसका समान रूप से लाभ मिलता है ।उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस दस जनपथ के इशारे पर कार्य करती हैं और दीपक बैज भी ,इसलिए विचार विभाजनकारी हैं ।
उन्होंने पीसीसी अध्यक्ष से सवाल पूछते कहा कि दीपक बैज बताएं कि क्या वो बस्तर में धर्मांतरण का समर्थन करते हैं ? उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति पर जो धर्मांतरण का हमला हो रहा क्या कांग्रेस उसका समर्थन करती है ?इसका जवाब दीपक बैज खुले मन से सोच विचार के जनता के सामने दें ।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *