Chhattisgarhछत्तीसगढ

दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले अमर सुल्तानिया

पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से महत्वपूर्ण राजनीतिक भेंट में संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

जांजगीर-चाम्पा : जिले के सशक्त युवा नेतृत्व, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जशपुर जिले के संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया ने दिल्ली प्रवास के दौरान पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय भेंट की। यह मुलाकात देश की राजधानी स्थित बिहार निवास में हुई, जहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन और राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस सुअवसर पर अमर सुल्तानिया ने कार्यकारी अध्यक्ष को साल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाईव व शुभकामनाएं प्रेषित की इस दौरान कमल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि नितिन नवीन का भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अब तक के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह निर्णय युवा नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को मजबूत करता है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, आधुनिक दृष्टिकोण और जमीनी कार्यकर्ताओं से बेहतर संवाद प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्री नवीन का अनुभव और युवा जोश भाजपा को राष्ट्रव्यापी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

अमर सुल्तानिया की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक संरचना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अमर सुल्तानिया ने छत्तीसगढ़ में संगठन की सक्रियता, युवाओं की भागीदारी और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखी।

 

भेंट के दौरान अमर सुल्तानिया ने श्री नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्री नवीन जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सुदृढ़ होगा तथा देशभर में पार्टी की विचारधारा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026