Chhattisgarh

दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कोरबा की नंदनी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

KB Automobile kusmunda korba

दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में कोरबा की नंदनी झा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया…

Happy birthday mantri ji

शैक्षणिक सत्र 2024 -25 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 2 दिवसीय राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 7-8 अप्रैल को पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय गोल मार्केट में आयोजित हुआ।

इस प्रदर्शनी में देशभर के प्रत्येक राज्य से 1256 केंद्रीय विद्यालयों के 25 रिजनों से 577 छात्र छात्राएं ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ के 23 छात्र छात्राएं भी शामिल थे। इस बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सात विषयों पर बच्चों द्वारा मॉडल को पेश किया गया।

 

कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा से नंदनी झा, कल्याणी झा के साथ एनटीपीसी से सत्यम धिरते ने भी दिल्ली में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लिया।

 

कोरबा जिले के केंद्रीय विद्यालय कुसमुंडा में 12 वीं की छात्रा नंदनी झा ने मैथामेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया जिसे अपने थीम में पूरे देश के केंद्रीय विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

 

दिल्ली में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी से पहले दिसंबर महीने में दुर्ग के केंद्रीय विद्यालय में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 का समारोह आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के केंद्रीय विद्यालय से 191 छात्र छात्राओं ने भाग मिल्खा लिया था जिसमें से 23 छात्र छात्राओं का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया था जिसमें कुसमुंडा केंद्रीय विद्यालय से 2 छात्राओं नंदनी और कल्याणी एवं एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय के सत्यम धीरते का चयन हुआ था।

 

*सात विषयों पर आयोजित थी बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी*

आपदा प्रबंधन,भोजन स्वास्थ्य और स्वच्छता,मैथामेटिकल मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच,कचरे का प्रबंधन,परिवहन एवं संचार,प्रकृतिक खेती, संसाधन प्रबंधन विषयों पर पूरे देश के केंद्रीय विद्यालय से शामिल छात्र छात्राओं ने अपना मॉडल प्रस्तुत किया।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026