FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

दिनदहाड़े मारपीट, फिर बदमाशों ने मारा चाकू VIDEO:खून से लथपथ युवक दौड़ता हुआ पकड़ने भी आया; मगर पत्थर मारकर भाग गए आरोपी

बिलासपुर में मेडिकल स्टोर संचालक पर दो बदमाशों के चाकू से हमला करने का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर युवक दिनदहाड़े उसे पीटते और चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इसके बाद खून से लथपथ युवक उन्हें पकड़ने के लिए उनका पीछा भी करता है। मगर पत्थर मारकर आरोपी भाग निकलते हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

यह पूरी घटना सोमवाहर दोपहर की है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। पूरा विवाद सिग्नल पर साइड देने से जुड़ा है। धूमा सिरगिट्टी निवासी भानूप्रताप पटेल मेडिकल संचालक है। वह किसी काम से कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकला था। अभी वह अपनी बाइक में सवार होकर गांधी चौक पहुंचा था, जहां सिग्नल रेड था। जिसके कारण वह अपनी गाड़ी रोक कर खड़ा हो गया।

स्कूटी पर सवार थे बदमाश

बताया जा रहा है कि उसी समय पीछे से सफेद रंग की स्कूटी से दो लड़के पहुंचे और साइड मांगने लगे। भानुप्रताप ने रेड सिग्नल होने की बात कही, तब बदमाश लड़के गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लड़के भड़क गए और बीच सड़क में स्कूटी खड़ा कर भानूप्रताप के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते बदमाशों ने चाकू निकाल कर हमला भी कर दिया, जिससे भानुप्रताप खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

कोतवाली टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि, घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों का बयान लिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का फुटेज की भी जांच की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश स्कूटी से उतरकर मेडिकल स्टोर संचालक पर चाकू मारते नजर आ रहे हैं।

दोनों आदतन बदमाश, एक अरेस्ट

इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने एक बदमाश को पकड़ लिया, तब उसे छुड़ाने के लिए दूसरा बदमाश पत्थर मारते नजर आ रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने सरफू और उसके नाबालिग दोस्त के रूप में आरोपियों की पहचान की है। जिसमें से नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आदतन बदमाश हैं।

किसी ने भी नहीं की मदद
घटना के दौरान मेडिकल संचालक ने बहादुरी भी दिखाई और हमलावरों को पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन घायल होने की वजह से वे ऐसा नहीं कर सका। साथ ही आरोपियों ने उन पर पत्थर से हमला भी कर दिया। इस दौरान आसपास के दुकानदार व राहगीर चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखते रहे। किसी ने भी मेडिकल संचालक की मदद तक करने की कोशिश नहीं की।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *