FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

झगराखंड पुलिस की कार्यवाही घुटरी टोला चेक पोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 40लाख बरामद

एमसीबी से सतीश गौतम की रिपोर्ट

मनेन्द्रगढ़/ विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही  छत्तीसगढ़ पुलिस मुस्तैद नज़र आ रही है और प्रदेश के सभी अन्तर्राजीय चेक पोस्टों में अपनीचौकसी बढ़ा दी है जिससे कि अवैध कार्यों व कार्य करने वालों पर नकेल कसी जा सके। इसी संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना एवं चौकी को अपने – अपने सीमा क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये है, जिसके परिपेक्ष में पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ – चिरमिरी – भरतपुर सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा जिले में स्थित चेक पोस्टों पर नाकाबंदी कर अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ एवं संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ चेकिंग के सख्त निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एस.डी.ओ.पी. राकेश कुमार कुर्रे के परिवेक्षण में थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के नेतृत्व में सउनि मनीष तिवारी चौकी प्रभारी खोंगापानी अपने स्टाफ को लेकर छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के अन्तर्राजीय सीमा पर स्थित घुटरीटोला बैरियर थाना झगराखाण्ड पर अनुपपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही सियाज कार क्रमांक CG04 NY 0880 को घुटरी टोला चेक पोस्ट बैरियर पर पहुंचने पर बीती रात दिनांक 07.09.2023 को वाहन चेकिंग के दौरान सियाज कार के पीछे की सीट पर रखे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल रकम 40 लाख रूपये बरामद होने पर अभिषेक गोयल पिता घनश्याम दास गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी भैयाथान रोड, वार्ड नं 06, सूरजपुर, थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) के कब्जे से जप्त कर अग्रिम विधिवत कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी, खोंगापानी पुलिस चौकी के प्रभारी सउनि मनीष तिवारी, प्र0आर0 अजय पोया, आरक्षक साधारण सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, एनसीओ संतोष पटेल तथा आबकारी प्राईवेट (SIS) गार्ड मनोज कुमार मिश्रा, बृजनंदन,दीपक चौहाथा की सराहनीय भूमिका रही

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *