
बिलासपुर: बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विजय केसरवानी अपने नामांकन प्रचार-प्रसार में जुट गए है। वे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में मतदाताओं के द्वार पहुंचजकर उनसे सीधी भेंट कर रहे है। वे अलग-अलग गाँवो में पहुंचकर सभी वर्गों के मतदाताओं से चर्चा कर रहे है, उनकी समस्यायों को भी सुन रहे है। विजय केशरवानी के साथ पूरी कांग्रेस की टीम इस प्रचार-प्रसार अभियान में जुटी हुई है। बुजुर्ग मतदाता जहां उन्हें अपना आशीर्वाद दे रहे है तो वही महिला मतदाताओं में भी अपने भावी विधायक को लेकर ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रियंका गांधी के वादों से बदली क्षेत्र की फिजां
बीते 30 अक्टूबर को बिलासपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आम सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से उनकी गारंटियों को सामने रखा। महंगाई की मार झेल रही गृहणी महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए प्रियंका गांधी ने उन्हें सब्सिडाइज्स कीमत पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया है। ठीक इसी तरह महिला समूहों के कर्ज पर भी उन्होंने बड़ा वादा किया है।
बात करे राहुल गांधी के किये वादों की तो उन्होंने भी प्रदेश के किसानो को कर्जमाफी से कर्जमुक्ति की तरफ ले जाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा है कि सर्कार बनाते ही कांग्रेस की सर्कार पिछली बार की तरह प्रदेश के किसानो का कर्जमाफ करेंगे। जाहिर है इन दोनों ही प्रमुख वादों की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के किसानो और गृहणी महिलाओंमेंमे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने इस बार बेलतरा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाकर प्रदेश में एक बार फिर से भूपेश बघेल की सरकार बनाने पर सहमति जताई है।
जारी है जनसम्पर्क
लगातार क्षेत्र के मतदाताओं से सम्पर्क कर उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट करने और बेलतरा में ऐतिहासिक विजय दिलाने की अपील कर रहे है। 31 अक्टूबर को विजय केशरवाणी ने पानी प्रचार टीम के साथ बेलतरा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के वार्डो का दौरा किया। इसमें सीपत रोड के रूद्र विहार, कंचन विहार, अशोक नगर, रघु विहार, कंचन विहार, और गोशाला समेत अलग-अलग क्षेत्रों का सघन दौरा किया और आशीर्वाद लिया।
आज के कार्यक्रम
अपने सघन जनसम्पर्क अभियान के तहत विजय केशरवानी आज भारत चौक कार्यालय से अपना प्रचार-प्रसार शुरू करेंगे। इसके तहत कांग्रेस उम्मीदवार संता गली, कुदाल बाड़ी, दुर्गा चौक और अमेरिया चौक में मतदाताओं से भेंट करेंगे।