ChatGPT Image May 16, 2026, 07_16_26 PM
छत्तीसगढ

*जिला पंचायत सदस्य आशा साव ने रिस्दा गांव में नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया..…*

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक - आशा साव जिला पंचायत सदस्य*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती जिला पंचायत सदस्य आशा साव की मुख्य आतिथ्यता में ग्राम पंचायत रिसदा में 31 जुलाई, शुक्रवार को नवीन आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण तथा नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बम्हनीनडीह श्रीमती मनीषा चौहान, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बम्हनीनडीह श्रीमती उत्तरा सिदार, जनपद सदस्य रामनाथ भैना, गोकुल यादव, श्रीमती ऊषा राठौर, कामिनी भैना, दुष्यंत सिंह राज, सरपंच भरत यादव, संतोष कुमार यादव, श्रीमती सुमन यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संगीता राठौर, सहायिका श्रीमती सुकृता कर्ष, रोजगार सहायक दुर्गा शंकर पटेल, सत्यनारायण यादव, रामशंकर यादव, राम अवतार यादव , कोटवार विजय यादव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व सभापति आशा साव ने रिस्दा गांव के माता – बहनों को नवीन आंगनबाड़ी भवन के लिए बधाई दी और कहा कि प्राथमिक शिक्षा के पूर्व बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में आंगनबाड़ी केंद्र व उसकी गतिविधियां बड़ी सहायक होती हैं।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य आशा साव ने माताओं से आंगनबाड़ी आने योग्य बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की बात कही। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बम्हनीनडीह जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनीषा चौहान , उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरा सिदार तथा जनपद सदस्य रामनाथ भैना सहित अतिथियों ने ग्रामवासियों को नवीन आंगनबाड़ी भवन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।‌ इस अवसर पर सरपंच भरत यादव ने कार्यक्रम में उपस्थिति व सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात जिला पंचायत सदस्य आशा साव ने नाली निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि नये आंगनबाड़ी भवन बन जाने से ग्राम के छोटे बच्चों को शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आदर्श वातावरण मिलेगा वहीं नाली निर्माण होने पर पानी निकासी में मदद मिलेगी।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026