*जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में चंद्र कुमार सोनी बने सचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में
अपने प्रांत जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एवं जन आधार युक्त लोकप्रिय सदस्यों को कार्यभार देते हुए सभी जगह कर्तव्य निष्ठ एवं ऊर्जावान व्यक्तियों को पदाधिकारी के रूप में समाज के सामने लाकर उन्हें समाज सेवा का अवसर प्रदान किया है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती में अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ मलकीत सिंह गेंदु के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कांग्रेस कमेटी के सचिव पद के लिए ग्राम टेमर के चंद्र कुमार सोनी का नाम भी चुना है। इधर टेमर के चंद्र कुमार सोनी को नवीन जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं चंद्रकुमार सोनी ने भी जिला सचिव के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभाते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही है। वहीं श्री सोनी ने स्वयं को जिला सचिव बनाए जाने पर नेता प्रति पक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तथा सक्ती जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल सहित सभी बड़े नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि चंद्रकुमार सोनी टेमर के सरपंच भी हैं ।






