FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

जमीन से आसमान में उठा करीब 200 फीट ऊंचा बवंडर:BSP के गेट नंबर-1 के पास दिखा था नजारा, वीडियो अब हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौली जारी है। दिन में धूप होने के बाद शाम को मौसम ठंडा हो जा रहा है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में अचानक काफी तेज हवाएं चली। भिलाई स्टील प्लांट के गेट नंबर 1 में तो 200 फीट से ऊंचा बवंडर देखने को मिला। वीडियो दो दिन पुराना है जो अब वायरल हो रहा है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ये इतना शक्तिशाली होता है कि अगर इसकी जद में कोई कार या गाड़ी आ जाए तो वो उसे भी खींचकर आकाश में काफी ऊंचाई तक ले जा सकता है।

इसी तरह अगर यह पानी के ऊपर आता है उसे WATER SPOUT कहा जाता है। पानी में आने से ये अंदर मौजूद चीजें ऊपर खींच लेता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अचानक सड़क या घर में जिंदा मछली गिरी हुई देखने को मिलती है, ये उसके कारण ही होता है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि गर्मी के दिनों में कुछ जगहों का तापमान काफी बढ़ जाता है। इससे वहां गर्म हवा ऊपर की ओर तेजी से उठती हैं और अपने आसपास की हवा के गैप को भरने लगती हैं। इससे वहां हवा का एक घुमाव शुरू होने लगता है। जहां-जहां गर्म हवा ऊपर उठती हैं उसी तरफ ये घुमाव बढ़ता है। इससे यह एक जगह से दूसरी जगह चलते हुए दिखाई देता है। ये घुमाव एंटी क्लॉक वाइज होता है। इससे नीचे की चीजें ऊपर उठने लगती हैं। इसे हम बवंडर कहते हैं।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *