छत्तीसगढ़ में नाबालिग लड़की से गैंगरेप:घर के बाहर टहल रही थी, बहला फुसलाकर ले गए आरोपी, फिर किया दुष्कर्म

सक्ती जिले में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान आरोपी पहुंचे। उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को लड़की रात के 9.30 बजे के आस-पास खाना खाकर टहल रही थी। तभी उसी समय गांव के रहने वाले युवक उसके घर के पास पहुंच गए। उन्होंने लड़की से बात करना शुरू किया। इसके बाद बातों में फंसाकर अपने साथ ले गए।

किसी तरह से भागकर पहुंची लड़की

आरोपी लड़की को अपने साथ एक तालाब के पास ले गए थे। यहां उन्होंने लड़की से रेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। उधर, लड़की भी किसी तरह से अपने घर पहुंची। फिर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में रघुनंदन साहू (23) और रविंद्र बरेठ(22) को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पढ़ाई छोड़ चुकी थी, घर में ही रहती थी

पुलिस ने बताया कि आरोपी रघुनंदन साहू खाना-पीने बनाने का काम करता था। वहीं रविंद्र बरेठ पेट्रोल पंप में काम किया करता था। जबकि लड़की ने पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। वह घर में रहती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *