FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

चोर की चोरी देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें! VIDEO में देखें कैसे ‘स्पाइडर मैन’ की तरह चौथे मंजिल पर चढ़ा

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बेहद शातिर चोर का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं. वीडियो में एक चोर को ‘स्पाइडर मैन’ की तरह बड़ी ही तेजी में चौथे मंजिल पर चढ़ते देखा जा रहा है. वीडियो में शख्स की रफ्तार को देखकर आपको भी अपनी ही खुद की ही आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक चोर पाइप के जरिए एक बिल्डिंग पर चढ़ रहा होता है, लेकिन तभी सामने की बिल्डिंग में खड़े एक शख्स की नजर उस पर पड़ जाती है और उसके किए धरे पर पानी फिर जाता है. वीडियो में शख्स चोर का वीडियो बनाते हुए उसे आवाज भी देता सुनाई दे रहा है. शख्स उसे बिल्डिंग पर ही रूकने के लिए कहता है, लेकिन, तभी अपनी चोरी पकड़े जाने के डर से चोर बड़ी ही फुर्ती से सरकते हुए बिल्डिंग से नीचे उतर जाता है और वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है. वीडियो में चोर का कारनामा देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

तेजी से वायरल होता यह वीडियो पश्चिमी दिल्ली के किसी इलाके का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 53 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 29.6K बार देखा जा चुका है. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कितना फिट चोर है.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हम दिल्ली वाले नहीं सुधरेंगे.’ तीसरे यूजर ने लिखा है, ‘चोर है या स्पाइडर मैन.’

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *