FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

खून से लथपथ मिली बुजुर्ग की लाश:सीढ़ियों के नीचे पड़ा था शव, घर में घुसकर मारने की आशंका

बिलासपुर में एक बुजुर्ग की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। वह मकान में अकेले रहता था। उसकी लाश सीढ़ियों के नीचे खून से लथपथ मिली है। बदबू उठने पर लोगों को इसका पता चला। मामला हत्या है या हादसा, इसका पता शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को शनिवार दोपहर जानकारी मिली कि मसानगंज सरजू बगीजा के पास एक मकान से तेज बदबू आ रही है। मकान में अकेले लेखराम कौशिक (59) रहता है। लेकिन, दो दिन से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी, तब सीढ़ियों के नीचे लेखराम की लाश मिली।

पिता से अलग रहता था बेटा
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि उसका बेटा मनीष कौशिक ठेकेदारी करता है और वह अपने पिता से अलग सरकंडा में रहता है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देकर मनीष को बुलाया और पूछताछ की। तब मनीष ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी हो गई है। पिता घर में अकेले रहते थे। इसलिए कैसे और क्या हुआ, उसे कुछ पता ही नहीं है।

घर में घुसकर हमले की आशंका
आसपास के लोगों का कहना है कि बुजुर्ग पेशे से किसान था। ऐसे में आशंका है कि उसके घर में घुसकर किसी ने हमला किया होगा। माना जा रहा है कि लूटपाट के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

हाल जानने भी नहीं आता था बेटा

बताया जा रहा है कि मनीष कौशिक अपने पिता को मकान में अकेले छोड़ दिया था। वह उनका हाल चाल भी जानने नहीं आता था। यही वजह है कि दो दिन तक बुजुर्ग की खून से लथपथ लाश घर में पड़ी रही। लेकिन, बेटे ने कोई सुध नहीं ली, जिसके कारण किसी को कुछ पता नहीं चल सका। पूछताछ करने पर भी मनीष अपने पिता की मौत पर कुछ भी कमेंट्स करने से मना कर दिया।

हादसा मान रही पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। प्रथम दृष्टया घटनास्थल का निरीक्षण से पता चलता है कि सीढ़ियों से गिरने के बाद बुजुर्ग औंधे मुंह गिर गया होगा और चोंट लगने के बाद वह बेहोश हो गया होगा। अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई होगी। चूंकि, शव दो दिन पुराना है, इसलिए चोंट घातक है या किसी हथियार के हैं। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *