कोरबा श्रीवास नाई समाज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन,सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

कोरबा श्रीवास नाई समाज द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन,सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ
श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति, कोरबा (छ.ग.)
दिनांक 06 जून 2026 को श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति, कोरबा के तत्वावधान में अंजनी कुंज श्रीवास सामुदायिक भवन, कुआभट्ठा, बुधवारी बायपास, कोरबा में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस शिविर में ओज़ोन न्यूरो सेंटर, कोरबा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में *स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा गर्ग, एम.डी. मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रत्युष गर्ग तथा लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. गोविन्द यादव* ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वास्थ्य शिविर में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चों सहित लगभग 120 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।
समिति के अध्यक्ष शत्रुहन लाल श्रीवास, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास, महासचिव लीलाधर श्रीवास एवं कोषाध्यक्ष रिखीराम श्रीवास वरिष्ठ सदस्य तुलेश कुमार श्रीवास, पवन श्रीवास, मंत्री संतोष श्रीवास ,श्रीमती ममता श्रीवास अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, कौशिल्या श्रीवास महासचिव महिला प्रकोष्ठ, शकुन श्रीवास कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पुर्व अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास ,कल्याणी श्रीवास, यशोदा श्रीवास
संगीता श्रीवास , मनोज श्रीवास अध्यक्ष सेलुन व्यवसाय राम श्रीवास महासचिव सेलुन व्यवसाय किशन श्रीवास कोषाध्यक्ष सेलुन व्यवसाय सहित समिति के सभी संरक्षक एव मार्गदर्शकगण श्री मोहनलाल श्रीवास, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, आर एन श्रीवास ,सत्यवान श्रीवास, कन्हैया लाल श्रीवास, संत कुमार श्रीवास ,राजकुमार श्रीवास ,उदघोषक घनश्याम श्रीवास पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समिति द्वारा ओज़ोन न्यूरो सेंटर, कोरबा के समस्त चिकित्सकों एवं सहयोगी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी जनहित में ऐसे स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
लीलाधर श्रीवास
महासचिव
श्रीवास नाई सामाजिक कल्याण समिति, कोरबा (छ.ग.)





