Chhattisgarh

कोरबा में जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता आवश्यक: लखन लाल देवांगन

सतपाल सिंह

कोरबा में जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता आवश्यक: लखन लाल देवांगन

कोरबा, 17 फरवरी 2026। जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 सोमवार को जेआरसी खेल मैदान, विकास नगर कुसमुण्डा में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कुसमुण्डा इकाई द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने भाग लिया। समारोह ने पत्रकार समुदाय के बीच एकजुटता, संवाद और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रेमचंद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने की। इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु), प्रेस क्लब कोरबा अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना,कुसमुंडा इकाई के अध्यक्ष ओम गवेल,तथा जिले के अलग अलग इकाईयों से आए अध्यक्ष व पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिको में विहिप जिलाअध्यक्ष अमरजीत सिंह, पूर्वांचल विकास समिति के अध्यक्ष सोनू पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, सर्वमंगला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कोयला उद्योग कामगार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन सिंह चावला, इमली छापर पार्षद आरती लखन, प्रेम नगर पार्षद प्रेम साहू, नेहरू नगर पालिका पार्षद नवीन कुकरेजा,विकेश झा, राजेश पटेल, रघुवीर सिंह इत्यादि उपस्थित रहें।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त पत्रकारों ने इसे अपने दायित्वों के प्रति और अधिक सजग रहने की प्रेरणा बताया।

मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं और शासन व समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि बदलते समय में मीडिया की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं तथा निष्पक्ष, तथ्यपरक और सकारात्मक पत्रकारिता से ही लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद पटेल ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज को प्रभावी रूप से सामने लाते हैं। उन्होंने संगठनात्मक एकता पर बल देते हुए कहा कि चुनौतियों के इस दौर में पत्रकारों को आपसी सहयोग और समन्वय बनाए रखना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके पेशेवर विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और शहर के विकास व जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, डिजिटल युग में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा निष्पक्षता की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह ने जिले के पत्रकारों के बीच नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और संगठनात्मक मजबूती का संचार किया तथा पत्रकारिता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026