ChhattisgarhKorba

कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित चार घायल..

सतपाल सिंह

कोरबा में कोयला लोड ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी ठोकर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सहित चार घायल..

कोरबा – जिले के भैसमा-उरगा मुख्य मार्ग पर कूकरीचोली पेट्रोल टंकी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कोरबा जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष विक्की कंवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर काफी तेज गति में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे सामने जा रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए डायल 112 को सूचना दी और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोरबा से सतपाल सिंह की खबर। आज से पांच दिन हनुमंत कथा, श्री बागेश्वर बाबा धाम से पधार रहे पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी…. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=KeVNhU9s7YXisaxe

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026