FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कोरबा: पालक, लाल भाजी और पलाश के फूलों से तैयार किया जा रहा गुलाल

कोरबा जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान के स्वसहायता समूह की महिलाएं रंगों के पर्व होली के लिये पालक, लाल भाजी और पलाश के फूलों से गुलाल तैयार कर रही हैं। रासायनिक पदार्थों से मुक्त ये हर्बल गुलाल जहां स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकुल है वहीं इसे तैयार गुलाल से समूह की महिलाओं को 44 हजार रूपये का लाभ मिलेगा।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन एवं ग्राम सुराजी योजना के तहत् ग्रामीण महिलाओं के आजीविका संर्वधन हेतु नित नए प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत कटघोरा के जननी संकुल संगठन धवईपुर के द्वारा समूह की महिलाओं को रसायन मुक्त गुलाल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर ने बताया की जनपद पंचायत पोड़ीउपरोड़ा के तुलसी स्व-सहायता महिला समूह, कैलाश स्व-सहायता महिला समूह एवं सरस्वती स्व-सहायता महिला समूह द्वारा पांच क्विंटल एवं जनपद पंचायत कटघोरा के जननी संकुल संगठन धवईपुर के द्वारा 6 क्विंटल कुल 11 क्विंटल गुलाल तैयार किया जा रहा है। होली त्यौहार पर यह हर्बल गुलाल स्थानीय बाजारों, सी-मार्ट, आउटलेट, ग्राम संकुल संगठन के माध्यम से बिक्री किया जायेगा इसका सीधा आर्थिक लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा।
जननी संकुल संगठन धवईपुर की अध्यक्ष ललिता बिंझवार ने बताया कि यह हर्बल एवं प्राकृतिक गुलाल प्रति किलोग्राम तैयार करने में 60 रुपए की लागत आती है और इसे हम बाजार में 100 रुपए प्रति किलों की दर से बेचते हैं इससे प्रति किलों 40 रुपए का सीधा मुनाफा होता है। इस प्रकार कुल 11 क्विंटल गुलाल की बिक्री पर महिलाओं को सीधे 44 हजार रूपये का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के तहत् हर्बल गुलाल बनाने के लिए सब्जियों के प्राकृतिक रंगों से रंगकर और उसमें गुलाब, गेंदा, पलाश के फूलों की पंखुडियों, गुलाब जल, इत्र आदि मिलाकर हर्बल गुलाल बनाया जा रहा है। पलाश के फूलों से केसरिया गुलाल, पालक भाजी से हरे रंग का गुलाल तथा लाल भाजी से लाल रंग का गुलाल तैयार किया जा रहा है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *