कोरबा: खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, लग गई सिलेंडर में आग, हड़बड़ी में निकालकर फेंका बाहर और….

कोरबा में मंगलवार रात एक मकान में रखे घरेलू सिलेंडर में आग गई गई। आनन-फानन में घरवालों ने सिलेंडर निकालकर बाहर फेंक दिया। इसके चलते बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस आरक्षकों ने आग पर काबू पाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर बस्ती में रहने वाला सूरज कुमार जिला सत्र न्यायालय में चपरासी के पद पर है। काम से छुट्टी होने के बाद वह बाजार गया था। इसके बाद रात करीब आठ बजे अपने घर पहुंचा। खाना बनाने के लिए उसने सिलेंडर चालू किया और चूल्हा जलाया। चूल्हा जलाते ही सिलेंडर ने आग पकड़ ली। उसने आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती देख घबरा गया। सिलेंडर निकालकर बाहर फेंक दिया।

सूरज ने इसकी सूचना डायल-112 को दी। वहां से पुलिस टीम पहुंची और बस्ती में लगी भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद कांस्टेबल ईश्वर ध्रुव और चालक संदीप ने मशक्कत के बाद सिलेंडर में लगी आग को काबू किया। आग बुझने के बाद बस्ती वालों ने राहत की सांस ली। फिलहाल एहतियात के तौर पर सिलेंडर को बाहर ही रख दिया गया है। चेक किया गया कि कहीं उसमें अभी भी लीकेज तो नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *