कोरबा के पसान में आज भूकंप के झटके,जीपीएम में भी महसूस किए गए झटके..

कोरबा का पसान ईलाका उस वक्त दहल गया जहां यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक जमीन के हिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। भूकंप के चलते ईलाके के कई घरों की दीवारों पर दरारें भी पड़ गई है। पसान के साथ ही पड़ोसी जिला जीपीएम जिले में भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है। सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर यह भूकंप आया है। फिलहाल भूकंप से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।






