ChhattisgarhKorba
कोरबा कुसमुंडा मार्ग में चक्काजाम आंदोलन हुआ शुरू,फोर लेन सड़क और ओवर ब्रिज निर्माण कार्य फिर से शुरू कराने की मांग
सतपाल सिंह की खबर

कोरबा कुसमुंडा मार्ग में चक्काजाम आंदोलन हुआ शुरू,फोर लेन सड़क और ओवर ब्रिज निर्माण कार्य फिर से शुरू कराने की मांग..


कोरबा – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज मंगलवार को कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत इमली छापर चौक में चक्काजाम कर दिया गया है। इस चक्काजाम में कांग्रेसी पदाधिकारी,कार्यकर्ता,व्यापारी, आम जन बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल है। ११ बजे से शुरू हुई चक्काजाम अब जारी है। विकास नगर कॉलोनी ने दुपहिया वाहन आवाजाही कर रहे हैं। बाकी चार पहिया और भारी वाहन के पहिए थम चुके है। खबर आगे अपडेट की जा रही है।






