कोरबा कुसमुंडा फोर लेन रोड का काम जल्द होगा शुरू, बरमपुर दर्री मार्ग का दो दिन में भूमिपूजन – कलेक्टर कुणाल दुदावत
प्रेस से मिलिए कार्यकम में हुए शामिल,चर्चा जारी है..


कोरबा कुसमुंडा फोर लेन रोड का काम जल्द होगा शुरू, बरमपुर दर्री मार्ग का दो दिन में भूमिपूजन – कलेक्टर कुणाल दुदावत

कोरबा – जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत आज कोरबा के प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने मौके पर पहुंचे सभी पत्रकारों से मुलाकात की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल एवं सभी पदाधिकारियों ने श्री दुदावत का स्वागत अभिनंदन किया। सभा स्थल में पहुंचे सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने उपरांत उन्होंने जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने कोरबा कुसमुंडा मार्ग के रूके हुए कार्य को जल्द से शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोरबा कुसमुंडा मार्ग का दुबारा टेंडर किया गया है। जिसके तहत सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दो से तीन दिन में पुनः भूमिपूजन कर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बरमपुर से दर्री मार्ग का काम भी इस सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। निश्चित रूप कोरबा कुसमुंडा मार्ग के पुनः निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। कोरबा कलेक्टर अभी प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में आगे और जिले से जुड़े विकास कार्यों की जानकारी साझा कर रहे है। आगे खबर अपडेट की जायेगी। ओम गवेल।






