Chhattisgarh

कोरबा – कुसमुंडा की बेटी ने प्रदेश में जिले का नाम किया रौशन,राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल में अनामिका राठौर ने जीता स्वर्ण पदक

सतपाल सिंह

कोरबा – कुसमुंडा की बेटी ने प्रदेश में जिले का नाम किया रौशन,राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल में अनामिका राठौर ने जीता स्वर्ण पदक


 

कोरबा – छत्तीसगढ़ की मेजबानी में बिलासपुर में आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय शालेय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए सेजेस कुसमुंडा की छात्रा अनामिका राठौर ने स्वर्ण पदक हासिल कर कुसमुंडा, कोरबा एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है।

 

अनामिका राठौर कोरबा जिले से राष्ट्रीय स्तर पर सॉफ्टबॉल में पदक जीतने वाली पहली बालिका खिलाड़ी है उनकी इस सफलता से जिले के उभरते खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिली है एवं खेल के क्षेत्र में कुसमुंडा जिला कोरबा की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मजबूत किया है कठिन परिश्रम अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर अनामिका राठौर ने यह मुकाम हासिल किया है इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों जिला खेल संघ एवं स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल दल के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन कोच मैनेजर की मेहनत की भी सर्वत्र सराहना की जा रही है जिनके संयुक्त प्रयास से यह सफलता संभव हो सकी है इस मौके पर सेजेस कुसमुंडा प्राचार्य लक्ष्मीकांत साह, व्यायाम शिक्षक मानस केसरवानी एवं सभी अध्यापकों ने अनामिका राठौर को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की यह सफलता आने वाले समय में प्रदेश और जिले की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026