1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarh

कोरबा – अमरजीत सिंह को यूथ आईकन से किया गया सम्मानित, मां तुझे सलाम कार्यक्रम में मिला सम्मान

सतपाल सिंह

कोरबा – अमरजीत सिंह को यूथ आईकन से किया गया सम्मानित, मां तुझे सलाम कार्यक्रम में मिला सम्मान

कोरबा जिले में तीन दिवसीय आयोजित ‘मां तुझे सलाम’ का भव्य शुभारंभ 24 जनवरी शनिवार को हुआ जिसका समापन 26 जवनरी को गणतंत्र दिवस की संध्या को हुआ।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह जी को यूथ आईकन से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत और सभापति नूतन सिंह ठाकुर और आयोजन समिति के द्वारा दिया गया। आयोजन समिति का कहना है कि अमरजीत सिंह की कार्यशैली को आज की युवा पीढ़ी सीखती है, कि किस तरह से समाज सेवा कर आगे बढ़ा जाता हैं। उक्त कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक सुमित ज्वेलर्स रहे, वहीं ऑफिशियल फूड पार्टनर के रूप में स्टे ओरा के संचालक उपस्थित रहे। ऑटोमोबाइल सेक्शन में टाटा, होंडा, टीवीएस, टोयोटा, महिंद्रा, केटीएम, रॉयल एनफील्ड और गुड लक ई-रिक्शा जैसे प्रतिष्ठानों के स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे। शिक्षा क्षेत्र में फिजिक्स वाला सहित अन्य संस्थानों के स्टॉल्स पर छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के विषयों को लेकर जानकारी प्राप्त करते दिखाई दिए। सोलर एनर्जी से जुड़ी सोलर विस्टा सहित अन्य कंपनियों द्वारा सोलर आधारित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार रही। खंडवा से आए जड़ी-बूटी उत्पादों के स्टॉल, कोरबा के वनवासी एवं अति सुदूर ग्रामीण अंचलों से आए बांस एवं अन्य ग्रामीण उत्पादों के स्टॉल लोगों के लिए खास आकर्षण बने। कई आगंतुकों ने बताया कि ऐसे उत्पाद वे कोरबा में पहली बार देख रहे हैं। आयोजकों द्वारा मुख्य द्वार पर प्रत्येक आगंतुक के लिए लकी ड्रॉ कूपन की व्यवस्था की गई है। फॉर्म भरने के बाद प्रत्येक घंटे लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन उपहार दिए जा रहे हैं, जिसे लेकर बच्चों, युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

यह आयोजन समिति के सदस्यों मनोज मिश्रा, राजेश मिश्रा, लाल बाबू चौधरी, जितेंद्र सिंह राजपूत, पवन सिन्हा एवं ऋषभ शुक्ला के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्यों की योजनाबद्ध तैयारी और समन्वय का ही परिणाम है कि प्रथम दिवस पर ही कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन मिला।

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026