Chhattisgarh

कोयलांचल में अलग अलग दिन हो रहा रावण दहन कार्यकम, पार्षद अमरजीत सिंह के आथित्य में विविध आयोजन

सतपाल सिंह

कोयलांचल में अलग अलग दिन हो रहा रावण दहन कार्यकम, पार्षद अमरजीत सिंह के आथित्य में विविध आयोजन

कोरबा – जिले के कोयलांचल नगरी में अलग अलग दिन दशहरे का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते मंगलवार को कोरबा नगर निगम अंतर्गत वार्ड ५७ भैरोताल सुराकछार में समिति द्वारा रावण दहन का कार्यकम रखा गया जिसमें बतौर मुख्य अथिति वार्ड ५९ के पार्षद व समाजसेवी अमरजीत सिंह उपस्थित रहें। रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अथिति अमरजीत सिंह का समिति द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पार्षद अमरजीत सिंह ने रावण दहन के लिए पहुंची झांकी में भगवान श्री राम और लक्ष्मण की पूजा की जिसके बाद रावण का दहन किया गया। क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अमरजीत सिंह द्वारा इससे पूर्व कुसमुंडा और बरपाली में भी रावण दहन कार्यक्रम में शिरकत किए। अपने लोकप्रिय जननेता को अपने हर्षौल्लास के पर्व में साथ पाकर सभी जन गदगद हो गए। आपको बता दें पार्षद अमरजीत सिंह द्वारा कुसमुंडा क्षेत्र के अलावा आसपास के सभी क्षेत्रों में होने वाले दुर्गा पूजा और दशहरा में बढ़ चढ़कर सहयोग किया जाता है। इसके अलावा वे सभी लोगों के दुख सुख में निस्वार्थ भाव से जुड़ते हैं जिस वजह वे क्षेत्र में उनकी बड़ी लोकप्रियता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *