AAj Tak Ki khabarBILASPUR NEWSChhattisgarhExclusiveKorbaNationalSECL NEWS

कुसमुंडा इंटक यूनियन में बड़ा उथल पुथल, हटाए गए अध्यक्ष और महासचिव

कुसमुंडा इंटक यूनियन में बड़ा उथल पुथल, हटाए गए अध्यक्ष और महासचिव..

कोरबा – जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन में एक के बाद एक बड़ा उथल पुथल देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां यूनियन के पांच पदाधिकारियों को कुछ दिन पूर्व इंटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा और महासचिव अब्दुल कलाम अंसारी द्वारा निष्कासित कर दिया गया था। जिसके बाद संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण ने इस निष्कासन को अवैधानिक ठहराते हुए पांचों पधाधिकारी को पुनः संगठन में यथावत बने रहने का पत्र जारी कर दिया गया। जिस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और महासचिव ने केंद्रीय अध्यक्ष को संघ के विधान का हवाला देते हुए उनके आदेश को ही शून्य करते हुए पदाधिकारियों के निष्कासन को सही बताया था। इस बड़ी उथल पुथल के बीच अब इंटक एस ई के एम सी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण ने कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष रमेश चंद मिश्रा और महासचिव अब्दुल कलाम अंसारी को ही संगठन से निष्कासित कर दिया हैं। केंद्रीय अध्यक्ष ने दोनों क्षेत्रीय पदाधिकारियों पर गंभीर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए यह निष्कासन पत्र जारी किया हैं। देखें पत्र

कुसमुंडा क्षेत्र में दुर्गा पूजा व रावण दहन से जुड़ी सही वीडियो खबर देखें इस लिंक पर जाकर… https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=0-M3ZDB8QzOJVxf2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *