कुत्ते का शिकार करने आया तेंदुआ, कुएं में गिरा :आस-पास घर होने के चलते रेस्क्यू में परेशानी हुई, 16 घंटे बाद खुद निकलकर भागा

कांकेर जिले के भीमाडीही गांव में शनिवार रात 2 बजे एक घर की बाड़ी में स्थित कुएं में तेंदुआ गिर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।। वन विभाग की टीम ने लकड़ी की जाली बनाकर डाला, जिस पर तेंदुआ बैठा था। इसके बाद कुएं में सीढ़ियां लगाई गई। उसे निकालने रविवार शाम तक प्रयास किए गए। आखिरकार16 घंटे बाद वह खुद सीढ़ियों के सहारे निकलकर जंगल की ओर भाग गया है।

आस-पास कई लोगों के घर हैंं। इसी कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कत आ रही थीं। क्योंकि तेंदुआ बाहर निकलने के बाद लोगों पर हमला कर सकता था। दोपहर में रेस्क्यू रोका गया था। वन विभाग की टीम अब शाम ढलने के बाद रेस्क्यू फिर से शुरू किया। कुएं में भी तेंदुए की देखभाल की गई, ताकि उसे किसी तरह का नुकसान ना हो।

बताया जा रहा है कि 18 मार्च को रात करीब 2 बजे तेंदुआ कुत्ते का शिकार करने के चक्कर में सोहन नेताम की बाड़ी में स्थित कुएं में जा गिरा। रात में कुएं में किसी के गिरने की आवाज से जब घर के लोग उठे और जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए। रविवार सुबह वन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद से वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। कुएं को चारों ओर से कवर कर दिया गया था। लोगों को कुएं के पास जाने से मना कर दिया गया था, ताकि तेंदुआ आक्रामक न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *