FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांच के ग्लास में मुंह डाल एक सांस में गट-गट पानी पी गया सांप, Video देख सिहर जाएंगे आप

सांप भले ही देखने में शेर और हाथी से छोटा क्यों ना हो, लेकिन अच्छे-अच्छों के होश उड़ाने के लिए इसका नाम ही काफी है. सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के पसीने छूट जाते हैं. सोचिए अगर वो सामने आ जाए तो क्या हालत होगी? इसके पीछे की खास वजह है इसका तगड़ा ज़हर, जो इंसान का काम कुछ ही मिनटों में देखते ही देखते तमाम करने के लिए काफी है. ऐसे में इंसान तो इंसान दूसरे जीव-जंतु भी सांप से दूरी बनाए रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं.

यूं तो दुनिया में कई खतरनाक प्रजातियों  के सांप मौजूद हैं, जो दूर से ही अपने जहर की फूंकार से शिकार का काम एक बार में ही तमाम कर सकते हैं, लेकिन कई बार इसके उलट सांपों के ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर ही डर के मारे कोई भी सिहर जाए. हाल ही में इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप कांच के ग्लास में मुंह डालकर एक सांस में पानी पीता नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/reel/CiIKbQRAFEy/?img_index=1

हाल ही में वायरल इस हैरान कर देने वाले वीडियो में एक विशालकाय सांप  को पानी पीते देखा जा रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह सांप बिना पलकें झपकाए एक सांस में गट-गट कर पूरा पानी पी जाता है. वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सांप बहुत प्यासा था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम में इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोग डर भी रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं. सांप  के इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं तीन लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई हर किसी को हैरत में डाल रहा है. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर  तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, ‘पानी पीने के दौरान सांप ने अपनी पलकें तक नहीं झपकाई.’ वहीं एक अन्य का कहना है कि, ‘यह वाकई में काफी प्यासा था.’

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *