FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांग्रेस ने केवल नारा दिया लेकिन मोदी सरकार ने जो छत्तीसगढ़ को दिया वह उपलब्धियों से भरा एतिहासिक – लखन लाल

भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने पथर्रीपारा के रामपुर बस्ती और सीएसईबी में पदयात्रा कर जनता से रूबरू हुए तथा जन आशीर्वाद लिया तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास को लेकर उन्होंने प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार एवं सरकार में बैठे मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबी हटाओ की झूठी नारा देने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने गरीबों के 16 लाख पक्का मकान बनने नहीं दिए।

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का सपना होता है कि हमारा भी पक्का मकान हो केंद्र की मोदी सरकार इसके लिए आवास योजना लागू की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में प्रदेश में 8 लाख गरीबों का पक्का मकान का सपना पूरा हुआ।कांग्रेस सरकार आने के बाद मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आवास योजना को फाइल में दबा कर रख दिया गया। उसे लागू होने नहीं दिया और 16 लाख आवास नहीं बन पाया।केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ को बहुत कुछ दे रही। दाना दाना धान की खरीदी‌ से लेकर केंद्रीय राशि में राज्य का हिस्सा 33% से बढ़ाकर 43% किया। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों लोगों का मुफ्त में इलाज किया।

33 लाख से अधिक शौचालय का निर्माण, 5 लाख 15 हजार से अधिक गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 66 लाख से अधिक जन धन का खाता खोलने का काम, 40 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि तथा मनरेगा में रोजगार दिया। छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ पहुंचाया ये मोदी सरकार की छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। वहीं कांग्रेस ने लोक लुभावने प्रलोभन देकर भ्रष्टाचार किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *