कलेक्टर ने स्वयं पानी पीकर जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया.

जगदलपुर inn24।कलेक्टर विजय दयाराम के. ने लोहांडीगुडा विकासखण्ड के बड़ाजी में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर विजय ने नल जल योजना द्वारा राजू भारद्वाज के घर के सामने के नल का पानी पीकर पानी की गुणवत्ता का परीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने बड़ाजी को जल जीवन मिशन के तहत मॉडल ग्राम विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर ज़िला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।






