Chhattisgarh

करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत

ओम गवेल के साथ सतपाल सिंह की खबर

करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत….

करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत 

एक के बाद एक कुसमुंडा ने तीन मौतों से शोक की लहर

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन मौतों से लोगों में शोक का माहौल है। एक ओर जहां बीते शुक्रवार की देर रात कुसमुंडा खदान अंदर त्रिपुरा स्टेट राइफल के ४० वर्षीय जवान आजाद सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली वहीं आज सुबह कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श विहार मनगांव रोड में रहने वाले दंपति की करंट में चपेट में आने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आदर्श विहार मनगांव रोड स्थित सरदाररिन चाल के पास रहने वाले महनता दंपति बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मकान अंदर कपड़े सूखने वाले तार में करंट प्रभावित था, महिला भारती महनता कपड़े सुखाने तार को पास गई और जैसे ही कपड़ों को तार पर डाली तार से चिपक गई। इधर पति दुर्योधन महनता पत्नी को बचाने गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान पड़ोस में रहने वालों ने देखा जिसके बिजली कट करवाया गया और आनन फानन में दोनों को आदर्श नगर एसईसीएल के अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिया भेजा जा रहा है। देखें पूरे मामले पर कुसमुंडा पुलिस ने क्या कहा – क्षेत्र की  वीडियो खबर ..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=slo0qfkRvwtYdtiM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *