FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में मतदाताओं को जागरूक करने निकाली गई मतदाता जागरूक रैली….

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक एवं सभी संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

मतदाताओं को आम जनों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय छात्र छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से अपनी बातें आम जनों तक रखी एवं सभी छात्र छात्राएं एवं समस्त सहायक प्राध्यापकों ने मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम के माध्यम से अपनी एकजुटता दिखाते हुए आम जनों को लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए एवं सही व्यक्ति का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय की स्वीप नोडल प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान ने बताया की पूरी रैली में छात्र-छात्राओं का मनपसंद नारा था “घर के छोड़ो सारे काम सबसे पहले करो मतदान “उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ एससी तिवारी, डॉ अर्चना सिंह ,बीके वर्मा ,अजय मिश्रा, टीवी नरसिम्हम, श्रीमती सुशीला कुजूर,श्रीमती बीना विश्वास ,श्रीमती ललिता साहू ,स्वप्निल जायसवाल, श्रीमती सीमा सोनी श्रीमती प्रीति द्विवेदी,श्रीमती अनीता यादव ,श्रीमती विमला मैम का भरपूर योगदान रहा उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में बएनसीसी कैडेट , बीएड संकाय एवं एमएससी रसायन शास्त्र विभाग के समस्त छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर के अपनी हिस्सेदारी प्रदर्शित की कार्यक्रम के अंत में स्वीप प्रभारी श्रीमती ज्योति दीवान ने महाविद्यालय के समस्त सहायक अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को हार्दिक धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। श्रीमती ज्योति दीवान ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं सभी जागरूकता के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा सदैव अग्रणी रूप से कार्य करेगा ।। उपरोक्त जानकारी स्वीप प्रभारी श्रीमति ज्योति दीवान (कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा) द्वारा साझा की गई है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *