एक और सूटकेस कांड: मौत का कारण बनी ‘हीरो’ की EMI, गुस्से में सिलबट्टे से फोड़ दिया सिर, फिर आरी से धड़ से अलग कर दी गर्दन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां तिवारीपुर क्षेत्र के सूर्यकुंड इलाके में प्रिंस नामक व्यक्ति ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले पिता के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर चाकू और आरी से बॉडी काट दी। गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी ने लाश को एक सूटकेस में ठूंस और फिर घर के पीछे फेंक दिया। 11 मार्च की देर रात हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया है।

गोरखपुर सिटी एसपी  कृष्ठ कुमार बिश्नोई के अनुसार,प्रशांत नामक व्यक्ति ने अपने पिता के हत्या की सूचना दी थी। उसे बड़े भाई प्रिंस पर शक था। पूछताछ में प्रिंस ने कबूला कि पैसों के चलते उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अभियुक्त प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रिंस ने डेढ़ साल पहले हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। इसे इंडसइंड बैंक से फाइनेंस कराया गया था। बैंक की 6 महीने की EMI बकाया है। इस बीच प्रिंस ने 4 महीने पहले 40 हजार रुपए में यह बाइक पड़ोसी के पास गिरवी रख दी। पिता इसी बात को लेकर गुस्से में था। उसने बेटे को EMI भरने के लिए पैसा देना बंद कर दिया था।

जब आरोपी पिता का मर्डर कर चुका था, तभी उसका छोटा भाई प्रशांत घर पहुंच गया। लेकिन आरोपी उसे घर में बंद करके लाश को ठिकाने निकल गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक 62 वर्षीय मधुर मुरली गुप्ता की पत्नी की मौत हो चुकी है। अब उनके परिवार में मां हीरामणि देवी के अलावा प्रशांत और प्रिंस हैं। मुरली किराने की दुकान चलाते थे। प्रिंस कोई काम नहीं करता था। जबकि प्रशांत सर्जिकल शॉप पर काम करता है।

प्रिंस का होली पर अपनी पत्नी से भी झगड़ा हुआ था। इसके बाद वो अपने 5 साल के बेटे को लेकर अपने मायके चली गई थी। शनिवार को जब छोटा भाई काम पर निकला, तब आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। बुजुर्ग का अंतिम संस्कार लोगों ने चंदा करके किया, क्योंकि यह परिवार गरीब है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *