FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

आशिक की मोहब्बत नहीं हुई मुकम्मल, दीवार पर लिखा इश्क का संदेश, कहा- बस तुम खुश रहना और चढ़ गया सूली…

सरगुजा : प्रेमिका के प्यार में प्रेमी ने अपने घर में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. पूरा मामला अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाले पंकज टोप्पो पिता प्रेमसाय टोप्पो जिसकी उम्र 22 साल है, जिसने प्यार के लिए मौत को गले लगा लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक मृत आशिक बगीचा थाना जिला जशपुर का रहने वाला था, जो अंबिकापुर में सुभाष नगर कुछ दिनों से किराए में रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर रहा था.

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वह परेशान रह रहा था. आज जब उसके रिश्तेदार शादी से वापस लौटे तो युवक दरवाजा नहीं खोल रहा था. युवक के चाचा ने दरवाजे को जबरन खोला और देखा कि उसके भतीजे पंकज की लाश छप्पर से लटकी हुई थी.

उसने तत्काल मकान मालिक को और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में जांच विवेचना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं आशिक ने मरने से पहले रूम के ही दीवार पर लिखा है…जाओ मेरी जान अब कभी नहीं लौट के आऊंगा… बस तुम खुश रहना, जिससे यहा सांफ़ है कि युवक अपनी प्रेमिका के दुख में सुसाइड कर लिया है. फिलहाल प्रेमिका कौन है, क्या है मामला इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *