आबकारी वृत्त जैजैपुर और थाना हसौद की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई*
जिला ब्यूरो सक्ती- महेन्द्र कर्ष

सक्ती :: कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 10/10/25* को *ग्राम झरप* में दयाराम लहरे व सतकुमार लहरे (पिता – पुत्र) द्वारा अपने घर में महुआ शराब बनाकर बिक्री हेतु छुपा के रखने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर मय स्टाफ पुलिस थाना हसौद के निरीक्षक नरेश यादव सर की टीम के साथ *ग्राम झरप थाना हसौद* निवासी *सतकुमार लहरे पिता दयाराम लहरे व दयाराम लहरे पिता ललितराम लहरे* के रहवासी मकान की विधिवत् सूक्ष्मता से जांच करने पर एक कमरे में गैस चूल्हे में चढ़ी भट्टी से एक 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब व दूसरे कमरे में एक नीले ड्रम में 80 लीटर महुआ शराब *कुल मात्रा 90 लीटर महुआ शराब* तथा 05 नग प्लास्टिक पन्नियों प्रत्येक में 50-50 कि ग्रा भरा *कुल 250 कि ग्रा महुआ लाहन* , महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन झांझी झोंकनी , *गैस चूल्हा 01 नग* , *गैस सिलेंडर 01 नग* जप्त कर आब अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय से प्राप्त न्यायिक रिमांड पर आरोपियों को जेल निरुद्ध की कार्यवाही की जा रही है ।
उपरोक्त कार्रवाई में थाना हसौद निरीक्षक श्री नरेश यादव एवं उनकी टीम, वृत्त जैजैपुर प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब मु आर रघुनाथ पैकरा , आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, परसराम कहरा, बसंती बाई का सराहनीय योगदान रहा ।










































