Chhattisgarh

*आकाश साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सक्ति के जिला मिडिया प्रभारी*

 

सक्तीः-  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देश अनुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबल जी के सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल जी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला पदाधिकारी की सूची की घोषणा की जिसमें सक्ति विधानसभा के ग्राम लवसरा के भाजपा युवा नेता आकाश साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला शक्ति के जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया है
युवा नेता आकाश साहू पूर्व से ही संगठन में सोशल मीडिया सहसंयोजक जिला सक्ति भाजयुमो कार्य समिति सदस्य जिला सक्ति संयोजक सक्ति केंद्र लवसरा के दायित्वो का निर्वहन कर चुके हैं आकाश साहू को पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर शक्ति विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के सभी चाहने वालों में हर्ष का माहौल है और फोन से तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं बधाई एवं सफल कार्यकाल की कामना की

वही आकाश साहू ने कहा कि संगठन ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को सक्ति जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, सांसद जांजगीर चाम्पा लोकसभा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी भाजपा जिला अध्यक्ष जिला शक्ति टिकेश्वर गबेल जी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेम पटेल जी पूर्व मंत्री मेघाराम साहू जी पूर्व विधायक डॉ.खिलावन साहू जी मंडल अध्यक्ष पहलवान दास महंत जी एवं जिले के सभी पदाधिकारी का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व दिया है उसे पूरी लगन मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन की रीति नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंच जाते हुए समाज एवं क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य करूंगा

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026