FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अजब-गजब: 40 महिलाओं का एक ही पति है-‘रूपचंद’, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

एक पति और 40 पत्नियां….सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान ही नहीं होंगे, परेशान भी हो जाएंगे। बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है।

चौंकाने वाला खुलासा

इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है। इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया।

husband of 40 wives

अरवल के रेड लाइट एरिया की करीब 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पिता और बेटे के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया। यहां की महिलाओं का कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है। महिलाएं रूपचंद को ही अपना सब कुछ मानती हैं। इस इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को ही अपना सब कुछ माना है। रूपचंद कौन है, कहां है कोई नहीं जानता।

जानकर हो जाएंगे हैरान-कौन है ये रूपचंद

जातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की। उनका रिकॉर्ड जाना। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। महिलाओं के आधार कार्ड पर भी पति का नाम रूपचंद लिखा हुआ पाया गया। यहां के 40 महिलाओं का सर्वेसर्वा रूपचंद है। लोग हैरान हैं कि आखिर यह रूपचंद कौन है। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सबकुछ बताया है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *