जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है।अगले 24 घंटे में प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है, किंतु विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।न्यूनतम तापमान में 21 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है।प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है जिसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावनाएं साथ ही हवा की दिशा में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी हुई है इसके कारण न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है!