ChhattisgarhRaipur

विधानसभा घेराव में शामिल बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं पर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अपराध दर्ज

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। शासकीय संपत्ति नुकसान पहुंचाने पर बीजेपी के 50 कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज किया गया है। विधानसभा थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

विधानसभा थाने में प्रवीण साहू नगर निगम रायपुर जोन क्रमांक-09 के सहायक अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था। जहां भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा अंदर जाने रोकने के लिए पीडब्लूडी के साथ लकड़ी बांस बल्ली एवं टिनसेड से पिरदा चौक, ओवर ब्रिज, जीरो पाइंट विधानसभा को घेरा गया था।

भारतीय जनता पार्टी के 40-50 कार्यकर्ता पुलिस एवं कार्यपालक दण्डाधिकारी के द्वारा समझाने के बावजूद भी नहीं माने एक राय होकर बांस बल्ली एवं टिनसेड के बैरीकेड और लोहे की डिवाडर को तोड़कर शासकीय संम्पति को नुकसान पहुंचाया गया।

पुलिस की ओर से दर्ज करवाई गई एफआइआर :
– थाने में एक और एफआइआर दर्ज करवाई गई है। यह एफआइआर पुलिस प्रशासन की ओर की गई है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस को चोट पहुंचाना सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
10 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल :
– प्रदर्शन के दौरान पुलिस का बीजेपी के कार्यकर्ताओं के जमकर झड़प हुई। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी फेंके गए। प्रदर्शन के दौरान 10 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को चोट आई है। वहीं कुछ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *