FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

रेलवे में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए रेलवे में भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के तहत 1104 पदों को भरा जाना है. बता दें कि आरआरसी यानी रेलवे भर्ती सेल ने अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत उत्तर पूर्वी रेलवे अपरेंटिस प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर जाना होगा. इसके लिए दसवीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.

पदों का विवरण

मैकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर: 411 पद
कैरिज एवं वैगन लखनऊ जंक्शन: 155 पद
मैकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर: 151 पद
डीजल शेड गोंडा: 90 पद
कैरिज एवं वैगन वाराणसी: 75 पद
कैरिज एंड वैगन लज्जतनगर: 64 पद
सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट: 63 पद
डीजल शेड इज्जतनगर: 60 पद
ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट: 35 पद

लास्ट डेट और आयु सीमा

उम्मीदवार इसके लिए 2 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को उम्र में अधिकतम छूट दी जाएगी.

आवेदन फीस और योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए सबसे पहले आवेदकों को आवेदन करना होगा. इसके लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा. एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी समेत सभी महिलाओं को आवेदन फीस नहीं देना होगा. इसमें न्यूनतम योग्यतादसवीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में आईटीआई किया हुआ होना चाहिए.

इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को सलाह है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rrcgorkhpur.net पर इससे संबंधित नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें. पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें. इसी तरह की खबरों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट india.com Hindi पर विजिट करते रहें.

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *