Chhattisgarh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का भाजपा विधायक प्रत्याशी के पक्ष में कोटपाड़ विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क 

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)ओडिशा के कोटपाड़ में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा विधायक के प्रत्याशी रूपू भतरा के साथ भाजपा के पक्ष में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। सघन जनसंपर्क करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है एवं अबकी बार 400 पार होगा साथ ही विधानसभा सभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष के मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, नगर मंडल जगदलपुर के महामंत्री आर्यन सिंह आर्य, मंडल उपाध्यक्ष मनोहरदत्त तिवारी, व्यवसायी प्रकोष्ठ बस्तर संभाग प्रभारी नरेंद्र पाणिग्राही, व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशिभूषण रथ, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अनिल लुकड़, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेश शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य, नगरनार मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, संगीता सहित कोटपाड़ के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *