बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी को मार डाला:पहले साथ में शराब पी, फिर गला दबाकर हत्या; बोरे में भरकर फेंकी लाश

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी है। पहले तीनों ने साथ में बैठकर शराब पी थी। इसके बाद महिला और उसके प्रेमी ने शख्स का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या कर शव को बोरे में भरकर पानी में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

30 अप्रैल को ही परिजनों ने लक्ष्मणपुर निवासी सुन्दर साय के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मगर कुछ पता नहीं चला। इस बीच 2 मई को उसका शव कमलपुर खदान में पानी से भरे गड्‌ढे में मिला। आस-पास के लोगों ने ही बोरे में बंधी हुई लाश देखी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

पत्नी की हो चुकी है मौत

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिसमें पुलिस को पता चला कि सुंदर साय की पत्नी का निधान 2014 में हो गया था। तब से उसका प्रेम प्रसंग कमलपुर निवासी भगमेन बाई(40) से चल रहा था। मगर कुछ समय पहले विवाद के बाद से भगमेन बाई किसी और से प्रेम करने लगी थी।

पति को छोड़ दिया था

पुलिस को यह भी पता चला कि भगमेन बाई ने शादी के बाद से पति का छोड़ दिया था। वो अकेली ही घर पर रहती थी। वर्तमान में उसका संबंध सोमार साय(26) से चल रहा था। ये सब जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने भगमेन बाई और सोमार साय को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मुर्गा पार्टी की

आरोपियों ने बताया कि 25 अप्रैल की शाम को सुंदर साय भगमेन बाई के घर गया था। उसने साथ में शराब और मुर्गा रखा था। उसने कहा कि चलो शराब पीते हैं। इस पर भगमेन ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर घर से कुछ दूर पर ही स्थिति सुनसान जगह पर शराब पी। मुर्गा भी खाया। इसके बाद भगमेन के घर आने जाने को लेकर सोमार और सुंदर के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि सोमार ने सुंदर को पहले पीटा। फिर उसे जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद भगमेन बाई भी मौके पर पहुंच गई। उसने सोमार के साथ मिलकर सुंदर का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को खदान के अंदर पानी में फेंक दिया गया। आरोपियों के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोमार और मृतक सुंदर खेती किसानी करते थे। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *